10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में एक और गैंगरेप, ऑटोरिक्शा में महिला से दरिंदगी

सोहना गुड़गांव रोड पर एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर और चार अन्य लोगों ने एक 19 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 3 May 2018, 12:09 PM IST

rape

गुड़गांव। सोहना गुड़गांव रोड पर एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर और चार अन्य लोगों ने एक 19 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की महिला बुधवार की रात अकेले ऑटो रिक्शा से अकेले अपने घर जा रही थी। सुनसान सड़क पर ड्राइवर ने दो अन्य लोगों को बैठा लिया और उसके बाद महिला के मुंह पर कपड़ा बांध कर उसे सोहना के किसी सुनसान स्थान पर ले जाया गया। बाद में 2 और लोग यहां आए गए और फिर सबने मिलकर महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने प्राथमिक कार्यवाही कर आरोपियों की धड़ पकड़ की कोशिशें तेज कर दी हैं। मामले में ऑटो ड्राइवर की शिनाख्त हो गई। फिलहाल अभी कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है।

अमरीकी पूर्व नौसेना अधिकारी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'मिशन लादेन' में था जान पर खतरा

क्या रेप हब बन रहा है हरियाणा

हरियाणा में बीते एक महीने में रेप की यह आठवीं वारदात है। हरियाणा में ही एक किशोरी से रेप का एक अन्य मामला भी सामने आया है। हरियाणा के नूह में गैंग रेप की शिकार एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस लड़की से 8 लोगों ने रविवार को गैंग रेप किया था। जिसके बाद अब लड़की ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार लड़की को अकेला पा कर उसी गांव के आठ लोग आये और लड़की को जबरदस्ती कहीं उठाकर ले गए। लड़की का गैंग रेप करके उनलोगों ने पीड़िता को सोमवार की सुबह में उसके घर के बाहर छोड़ दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के गुड़गांव स्थित एक धर्मस्थल में लड़की से रेप किया गया था।

कब थमेगा देश में रेप का सिलसिला

पिछले कुछ दिनों में देश के लगभग हर कोने से छोटी लड़कियों के साथ बलात्कार के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्ट किए गए बलात्कार के मामलों पर आक्रोशित नागरिकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतर कर विरोध किया।

दिल्ली: 12 लाख की लूट और 2 कत्लों के बाद लगाई गंगा में डुबकी, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बता दें कि छोटी बच्चियों से बलात्कार के मामलों में पॉक्सो एक्ट में संशोधन अध्यादेश के के बाद भी अपराधियों के मन में कोई डर पैदा होता नहीं दिख रहा है। पॉक्सो के तहत 12 साल से कम उम्र के लड़कियों से बलात्कार करने वालों को मौत की सजा सुनाई जा सकेगी। हालांकि इस अध्यादेश को मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं क्योंकि कई लोगों का मानना है कि अगर कानून के बाद भी बलात्कार के मामलों में न्याय नहीं मिलता है तो कानूनों का कोई मतलब नहीं है।