23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / शर्मनाक! आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप, स्वास्थकर्मी गिरफ्तार

शर्मनाक! आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप, स्वास्थकर्मी गिरफ्तार

बिहार के ANMCH के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म महिला की मौत के 3 दिन बाद पीड़ित परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Apr 2020, 11:26 PM IST

शर्मनाक! आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप, स्वास्थकर्मी को गिरफ्तार

शर्मनाक! आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप, स्वास्थकर्मी को गिरफ्तार

नई दिल्ली। बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( ANMCH ) के आइसोलेशन वार्ड ( Isolation Ward ) में भर्ती एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने के आरोप में एक कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ANMCH में इलाज के बाद बांकेबाजार के रौशनगंज की गर्भवती महिला घर लौट आई।

तीन दिन बाद ही उस महिला की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पंजाब में निहंगों ने पुलिस अधिकारी का कटा हाथ, डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ा

पुलिस के मुताबिक, बांकेबाजार प्रखंड के रौशनगंज की एक गर्भवती महिला को पेट में दर्द होने के बाद एएनएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में 27 मार्च को भर्ती कराया गया था।

आरोप है कि 2 दिनों के बाद इसे कोरोना वार्ड (आइसोलेशन वार्ड) में शिफ्ट कर दिया गया, जहां अन्य कोई भी मरीज नहीं था।

इस बीच महिला की तबीयत ठीक हो गई और दो अप्रैल को अपने घर रौशनगंज लौट आई। छह मार्च को उसकी मौत हो गई।

इस बीच मृतका की सास का आरोप है कि अस्पताल के कोरोना वार्ड में रहने के दौरान बहू के साथ वहां के माथे पर टिका लगाए एक स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा लगातार दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया।

जम्मू—कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने की गोलाबारी, 3 नागरिकों की मौत

दुष्कर्म की वजह से उसे ब्लीडिंग होने लगी और उसका पेट में पल रहा बच्चा खराब हो गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा की गई गंदी हरकतों के बारे में बहू ने मुझे बताया था।

इधर, गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने रविवार को बताया कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर इस मामले की एक प्राथमिकी आठ अप्रैल को मेडिकल थाना में दर्ज कर ली गई है।

इस मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (नगर) कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह दुष्कर्म का मामला नहीं, बल्कि यौन उत्पीड़न का मामला है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानें कितनी भारत में कितनी तेजी से बढ़ेगी कोरोना मरीजों की संख्या, सरकार ने किया खुलासा