सुजाता ने कहा कि उनके परिवार में कोई परेशानी नहीं थी। उनके मुताबिक, 'इस मामले में तंत्र-मंत्र का भी कोई चक्कर नहीं है और यह सरासर हत्या का मामला है। लोग अंधविश्वास की बात कह रहे हैं। मैं बता दूं कि ऐसा कुछ नहीं था। मेरे परिवार के लोग धार्मिक थे, लेकिन किसी बाबा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में शामिल नहीं थे। परिवार में सब लोग खुश थे और उनके ऊपर कोई दबाव नहीं था।'