नई दिल्ली। शनिधाम मंदिर के दाती महाराज को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार ना किए जाने पर दिल्ली की एक अदालत ने सवाल उठाए है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की गई है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया, 'सर्च वारंट जारी होने के बावजूद अब तक दाती महाराज को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त (अपराध) को जांच की निगरानी करने और एक हफ्ते के भीतर जांच की प्रगति के संबंध में रिपोर्ट हर हफ्ते रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।