4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैवाहिक साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती कर ऐंठता था पैसे, गिरफ्तार

वैवाहिक साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से लाखों रुपए ऐंठने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
marital-site

वैवाहिक साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती कर ऐंठता था पैसे, गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई से ठगी का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस ठगी में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती और अश्लील बातचीत कर उनसे ठगी करता था।

यह भी पढ़ें-हिमाचल: मानसून कमजोर पड़ने बढ़ा तापमान, 10 जुलाई के बाद होगी बारिश

अब तक 35 से 45 साल की महिलाओं को बना चुका है निशाना

बता दें कि मामला चारकोप की है। यहां पर 37 वर्षीय महिला ने पिछले दिनों कृष्णा देवकट नाम के एक शख्स की शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी खुद को पेशे से इंजीनियर और अपनी कमाई 14 से 15 लाख रुपए महीना बताया करता था। वह 35 से 45 साल उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता और अपने जाल में फंसाकर उनसे महंगे-महंगे उपहार लेता और पैसे ऐंठता था।

महिलाओं का भरोसा जीत मांगा करता था पैसा

वह महिलाओं से महंगे रेस्तरां और होटलों में मिला करता था और उनका भरोसा जीनते के बाद मदद के नाम पर उनसे 10 से 12 लाख रुपए मांगता था। उसके झांसे में आकर महिलाएं उसे औसतन 2 से 3 लाख रुपए दे देती थीं। बता दें कि आरोपी के झांसे में आने वाली महिलाओं में डॉक्टर और इंजीनियर भी शामिल हैं। अब तक वह कई महिलाओं से 50 लाख रुपए तक ठग चुका है।

यह भी पढ़ें-पूर्व महिला पत्रकार ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो पर लगाया जबरन छूने का आरोप

चार साल का है बच्चा

पुलिस के मुताबिक, देवकट शादीशुदा है। उसका 4 साल का एक बच्चा भी है। उसका पत्नी से तलाक का मामला भी चल रहा है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने बताया कि जब देवकट को गिरफ्तार किया गया, उस दौरान वह अन्य 10 महिलाओं के साथ चैटिंग कर रहा था। उसके खिलाफ चारकोप पुलिस के अलावा पुणे, कोपरखैरने, बीकेसी, नालासोपारा और हडपसर में भी मामले दर्ज हैं।

Story Loader