3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: कैब में सवार महिला के सामने गंदी हरकत करने लगा ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैब में सवार महिला को देखकर ड्राइवर ने गलत हरकत शुरू कर दी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 18, 2018

 Cab driver

नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरा देश हत्या और गैंगरेप जैसी घटनाओं को लेकर शर्मसार हो रहा है, वहीं राजधानी दिल्ली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक कैब ड्राइवर ने महिला यात्री के सामने गंदी हरकत की। बताया जा रहा है कि यह महिला कैब में सवार थी, तभी कैब के ड्राइवर ने उसके सामने गलत हरकत करनी शुरू कर दी। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

सूरत रेप केस: बच्ची की पहचान को आगे आया आंध्र का परिवार, बताया अपनी बेटी

विरोध करने पर भी करता रहा हरकत

दरअसल, घटना 15 अप्रैल की है। पीड़ित महिला एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। घटना के दिन वह आॅफिस से सेंट्रल दिल्ली जा रही थी। तभी जनपथ रोड पर स्थित नेशनल म्यूजियम के पास कैब में सवार महिला ने देखा कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय गलत हरकत कर रहा था। महिला के मुताबिक वह कैब में पिछली सीट पर बैठी, जब उसने ड्राइवर को गलत हरकत देखा तो उसका विरोध किया, जिसके बावजूद उसने गंदी हरकत करनी बंद नहीं की। जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को देनी उचित समझी। जानकारी के अनुसार आरोपी ड्राइवर का लाइसेंस पर जाली था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

राजभवन में महिला पत्रकार के गाल थपथपाकर फंसे तमिलनाडु के राज्यपाल, फोटो वायरल

डीयू की छात्रा ने बनाया था वीडियो

बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली की एक बस में सफर कर रही डीयू की छात्रा को उस समय छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था, जब उसकी बगल वाली सीट पर बैठा एक युवक उसको देखकर गंदी हरकत करने लगा था। जिसके बाद पीड़िता ने खुद युवक का वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया दिया था। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि कैसे युवती के बराबर में बैठा एक शख्स उसे घूरकर अश्लील हरकतें कर रहा था। यह पूरा वीडियो चलती बस में ही बनाया गया। उधर, पीड़िता ने दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया है कि वह एक भीड़ भरी बस में सफर कर रही थी, इसी दौरान उसकी बगल में बैठा एक शख्स भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग