खबरों के मुताबिक, पंचकूला शहर के खटोली गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक परिवार की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन बच्चों को गोली मार दी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि बच्चों की दादी, 18 वर्षीय पोती, 14 वर्षीय पोते और 12 वर्षीय पोते के चेहरे और गर्दन पर गोली मारकर हत्या हुई है। कत्ल की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।