6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पी चिदंबरम ने PM मोदी की याददाश्त पर उठाए सवाल, गैर गांधी परिवार के 15 कांग्रेस अध्यक्ष गिनाए

पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी की याददाश्त पर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 17 Nov 2018, 10:26 AM IST

MODI

पी चिदंबरम ने PM मोदी की याददाश्त पर उठाए सवाल, गैर गांधी परिवार के 15 कांग्रेस अध्यक्ष गिनाए

नई दिल्ली। चुनावी मौसम है तो पक्ष-विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। अब इस फहरिस्त में पीएम मोदी और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम भी जुड़ गए हैं। पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक परिवार के अलावा किसी अन्य को पार्टी अध्यक्ष बनाने की चुनौती पर कांग्रेस की तरफ से पलटवार करते हुए जवाब दिया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को इस बाबत एक के बाद एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को जवाब दिया। उन्होंने 15 नाम गिनाए जो कांग्रेस अध्यक्ष बने और गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। चिदंबरम ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी की याददाश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1947 में आजादी के बाद से कांग्रेस में 15 ऐसे अध्यक्ष हुए जो गैर गांधी परिवार से थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद गैर गांधी परिवार के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों का नाम लिखा। जिनमें आचार्य जेबी कृपलानी, पट्टाभि सितारमैया, पुरुषोत्तम दास टंडन, यूएन धेबर, नीलम संजीव रेड्डी, संजीवैहा, कामराज, एल निजलिंगप्पा, सी सुब्रमणियम, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डीके बरुआ, ब्रह्मानंद रेड्डी, पीवी नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी लोग शामिल रहे। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को मॉब लिंचिंग, गो रक्षा के नाम पर हत्या, नोटबंदी, जीएसटी, बढ़ते आतंकी हमले जैसे मुद्दों पर भी घेरा।

ब्रिटेन की अदालत ने तिहाड़ को बताया 'सेफ', बढ़ सकती हैं विजय माल्या की मुश्किलें

फिर से हांफने लगी दिल्ली, थोड़ा सुधार के बाद खराब हुई आबोहवा
आप को यहां पहले ये बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, 'मैं तो हर रोज अपने चार सालों का हिसाब देता हूं। कांग्रेस वाले अभी भी आंसू बहाते हैं कि चायवाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया। जब तक आप लोकतंत्र को नहीं समझोगे तो चायवाले को गाली देते रहोगे। ये कह रहे हैं कि नेहरू की वजह से चायवाला प्रधानमंत्री बना, तो एक बार 5 साल के लिए अपने परिवार के बिना किसी को पार्टी का अध्यक्ष बनाकर दिखा दो।'