6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम: गेस्ट हाउस में पंखे से लटका मिला निजी एयरलाइंस महिला कर्मचारी का शव, जांच जारी

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 17 Nov 2018, 11:38 AM IST

Suicide

गुरुग्राम: गेस्ट हाउस में पंखे से लटका मिला निजी एयरलाइंस महिला कर्मचारी का शव, जांच जारी

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है। शव सुशांत लोक स्थित एक गेस्ट हाउस में मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पी चिदंबरम ने PM मोदी की याददाश्त पर उठाए सवाल, गैर गांधी परिवार के 15 कांग्रेस अध्यक्ष गिनाए

ट्रेनिंग के लिए आई थी महिला
खबरों के अनुसार, मृतक महिला की पहचान मौसमी गौतम के रूप में की गई है। वह असम की रहने वाली थीं। मृतक महिला एक निजी एयरलाइंस की कर्मचारी थी। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर को जब रूम से उन्हें बुलाया चाहा तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरवाजा नहीं खुलने पर गेस्ट हाउस ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। उन्हें दुपट्टे से लटका हुआ महिला का शव मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौसमी गौतम तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी और 14 नवंबर से ही गेस्ट हाउस में रह रही थी। वह शादीशुदा थी। उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-ब्रिटेन की अदालत ने तिहाड़ को बताया 'सेफ', बढ़ सकती हैं विजय माल्या की मुश्किलें


चार लोगों की हत्या
उधर हरियाणा के ही पंचकूला के एक गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक परिवार की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन बच्चों को गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।