नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम से मानवता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए असम की एक महिला को थाने में कपड़े उतार कर बुरी तरह से पीटा।
सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय महिला डीएलएफ सेक्टर-1 में मेड का काम कर अपना गुजरा करती है। इस बीच घर के मालिक ने महिला पर चोरी का आरोप लगा दिया।
मालिक की शिकायत के बाद पुलिस उसको थाने ले आई। यहां पुलिस ने न केवल बर्बर तरीका अख्तियार किया, बल्कि महिला के निर्वस्त्र कर उसको बेल्ट से पीटा।
पति का आरोप है कि आईओ और एएसआई मधुबाला ने पीड़िता महिला को थाने बुलाया और हवालात में बंद कर दिया। यहां पर पुलिस वालों ने महिला की नग्न अवस्था में बेहरमी से पिटाई की।
आरोप है कि पुलिस महिला पर जबरन जुर्म कुबूलवाने का प्रयास कर रही थी।
वहीं, गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद 4 पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।