नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय सेना ( Indian Army ) को जानकारी मिली है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा ( Amarnath yatra ) को निशाना बनाने की खौफनाक साजिश रच रहे हैं। भारतीय सेना ( ARMY ) ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की नजर अमरनाथ यात्रा ( Amarnath yatra 2020 ) पर जमीं हैं। लेकिन सेना यह सुनिश्चित करेगी कि वार्षिक तीर्थयात्रा शांतिपूर्वक हो। पत्रकारों से बात करते हुए, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर कमांडर, ब्रिगेडियर वी.एस. ठाकुर ( 9 Rashtriya Rifles Sector Commander, Brig. Nobleman ) ने कहा कि जानकारी मिली है कि आतंकवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कहीं यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।