नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस ( Sushant Singh Rajput Suicide Case )
हर रोज नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। अब इस केस में सुशांत सिंह ( Sushant Singh Rajpu ) के पड़ोसी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, 14 जून को मुंबई के बांद्रा में जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Case ) का शव लटका हुआ मिला था, वहां कुछ अजीब घटना हुई थी। पड़ोसी ने बताया कि 13 जून की रात लगभग 10.30 से 10.45 के बीच सुशांत राजपूत के रूप की सभी लाइट्स बंद हो गई थी। इस दौरान केवल रसोई की ही लाइट जल रही थी। जबकि कहा यह जा रहा है कि घटना के दिन सुशांत के घर पर पार्टी हुई थी। लेकिन पड़ोसी ने इस बात को खारिज कर रहे हैं। अभिनेता के पड़ोसी का कहना है कि घटना वाली रात को सुशांत सिंह के घर में किसी तरह की कोई पार्टी नहीं हुई थी।