21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

25 किसानों से 10.79 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बाजार मूल्य से अधिक कीमत देने का किसानों को लालच देकर चना, लाखड़ी, बटरी खरीदकर भुगतान आरोपी ने नहीं किए। जिसकी शिकायत किसानों ने गुरुर थाने में की है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
बाजार मूल्य से अधिक कीमत देने का किसानों को लालच देकर चना, लाखड़ी, बटरी खरीदकर भुगतान आरोपी ने नहीं किए। जिसकी शिकायत किसानों ने गुरुर थाने में की है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में किसानों के साथ 10 लाख 79 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। आरोपियों ने बाजार से ज्यादा दाम का लालच देकर किसानों ठगी की। अप्रैल में आरोपी हितेश्वर मंडावी और भानु सिन्हा ग्राम सोंहपुर पहुंचे। गांव के ही इमेंद्र कुमार ठाकुर ने उन्हें किसानों से मिलवाया। किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाजार से अधिक दाम पर अनाज खरीदेंगे। आरोपियों ने चना का दाम 5200 रुपए प्रति क्विंटल बताया, जो बाजार भाव से काफी ज्यादा था। इसी लालच में किसान झांसे में आ गए और सालभर का उत्पाद दे दिया।

इन किसानों से खरीदी गया था उत्पाद

प्रार्थी मिथलेश कुमार साहू, सोंहपुर ने 20.91 क्विंटल चना, दिया। इसकी कीमत 1,08,000 रुपए है। सोंहपुर के 12 किसानों ने चना, अरहर, लाखड़ी, बटरी कुल 5,74,500 रुपए का उत्पाद दिया। रमतरा के 12 किसानों ने चना, अरहर, लाखड़ी, बटरी मिला कुल 5,05,000 रुपए उत्पाद बेचा। कुल 25 किसानों से कुल रकम 10,79,500 रुपए की ठगी की।

पीड़ित किसानों ने की शिकायत

कई महीने बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो किसान 20 अगस्त को एकजुट होकर थाना गुरुर पहुंचे और सामूहिक लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने टीम बनाई। दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें :

ड्यूटी आने के बाद जेल प्रहरी लापता, जेलर पर प्रताड़ना का आरोप

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

भानुप्रताप सिन्हा (31) निवासी बोरतरा, इमेंद्र कुमार ठाकुर (39) निवासी सोंहपुर को गिरफ्तार किया गया। फरार मुख्य आरोपी हितेश्वर मंडावी को पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सीजी 24 ई 1300, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है, को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय बालोद में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :

120 साल पुराने ऐतिहासिक भवन आदमाबाद रेस्टहाउस को मिलेगा नया रूप

आरोपियों की गिरफ्तारी में रही भूमिका

निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कुलेश्वर यादव, आरक्षक पीतांबर निषाद, कोमल साहू, पुलेश कटेन्द्र और विवेक सिन्हा की भूमिका रही।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग