8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में तेज हुई बिशप मुलक्कल पर कार्रवाई की मांग, सीएम बोले- सही दिशा में जांच

केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोच्चि में पिछले 13 दिनों से नन मुलक्कल की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Sep 21, 2018

news

fgfg

त्रिपुनीथुरा। केरल नन दुष्कर्म केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग बढ़ती जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल से पूछताछ की। आपको बता दें कि केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोच्चि में पिछले 13 दिनों से नन मुलक्कल की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं कार्यकारी मुख्यमंत्री ई.पी. जयराजन कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

बिहार: मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान गोलीबारी में युवक की मौत, एक गंभीर

सुरक्षित नहीं प्रधानमंत्री की खुफिया फोन लाइन, 5वीं बार सामने आया चोरी का मामला

जालंधर में रोमन कैथोलिक डिओसिस के बिशप से बुधवार और गुरुवार को भी अपराध शाखा के कार्यालय में पूछताछ हुई थी। पुलिसबलों की भारी तैनाती के बीच बिशप मुलक्कल अपने वकील और कुछ पादरियों के साथ सुबह लगभग 10.45 बजे अपराध शाखा के ऑफिस पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इलाज के लिए अमरीका जा रहे हैं इसलिए उद्योग मंत्री ई.पी. जयराजन उनके स्थान पर पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

जाति व्यवस्था पर बोले मोहन भागवत, स्वयंसेवक ही करते हैं सबसे ज्यादा अंतरजातीय विवाह

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा ही पीड़िता के साथ रही है और जिसने भी गलत किया है, उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। पुलिस की जाच टीम का नेतृत्व कर रहे कोट्टायम पुलिस प्रमुख हरिशंकर ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि वह फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। हरिशंकर ने कहा कि पूछताछ के बाद ही इस पर फैसला होगा। यह पूरी तरह से जांच अधिकारी का विशेषाधिकार है और किसी से भी अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। हमने पहले ही कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श लिया है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक विजय साखरे से भी मुलाकात की।

स्वामी नित्यानंद का दावा, बनाएंगे ऐसी गाय जो करेगी तमिल और संस्कृत में बात

बीते दो दिनों से पुलिस उपाधीक्षक के. सुभाष जांच अधिकारी हैं। उन्होंने ही पहली बार जालंधर में बिशप से पूछताछ की थी। केरल उच्च न्यायालय बिशप की अग्रिम जमानत याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई करेगा।