20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान गोलीबारी में युवक की मौत, एक गंभीर

बिहार के वैशाली गर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई, जब मस्जिद चौक के समीप मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी में थे।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 21, 2018

news

बिहार: मुहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान गोलीबारी में युवक की मौत, एक गंभीर

हाजीपुर। बिहार के वैशाली दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां नगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई, जब मस्जिद चौक के समीप मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी में थे। गोली लगने से एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया जुलूस निकालने जा रहे थे। तभी भीड़ से अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सुरक्षित नहीं प्रधानमंत्री की खुफिया फोन लाइन, 5वीं बार सामने आया चोरी का मामला

दिल्ली पुलिस के एसीपी पर लगा विधवा के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बाउसी मुहल्ला निवासी शहनवाज कुरैशी के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। वैशाली के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि क्षेत्र में तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मुंबई: शादी का झांसा देकर टीवी एक्ट्रेस से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कहां से चली। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ एक ज्वाइंट आॅपरेशन में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन के एक सदस्य को पकड़ा है। एसएसपी हरप्रीत कौर के अनुसार मुजफ्फरपुर के साहबगंज से एसएसबी की 32वीं बटालियन के साथ एक आॅपरेशन में मदन भगत नामक एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि भगत पर कई माओवादी हमलों में शामिल होने का आरोप है।