भोपा थाना इंचार्ज संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक कोल्हू पर छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लोग गुड़ बनाने में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें से 2 लोग अभी फरार हैं। एसएचओ के अनुसार पुलिस ने मौके से प्लास्टिक कचरे से लदी दो ट्रॉलियां जब्त की हैं। इस कचरे में पॉलीथीन, जूते-चप्पल व पुरानी रबड से भरा सामान शामिल हैं।