हैदराबाद से क्रिकेट पर सट्टा लगाने का मामला सामने आया है। हैदराबाद में पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टेबाजी लगाने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। यहां पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कर रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस को कैश, फोन सहित कई चीजें मिली हैं। बता दें कि आईपीएल को दौरान कई मैचों में सट्टेबाजी का मामले मिलना अब आम बात हो गई है। जिससे कई बार आईपीएल पर सवाल भी खड़े होते हैं।