केरल पुलिस ने कोच्चि के एक लोकप्रिय टैटू कलाकार को रविवार को गिफ्तार किया है। फेमस टैटू आर्टिस्ट पर 6 महिलाओं से बलात्कार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए है। आरोप लगाने वाली सभी महिलाएं आर्टिस्ट की क्लाइंट रही है। पुलिस ने टैटू आर्टिस्ट को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक 18 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए सुजीश पीएस के टैटू स्टूडियो में अपना बुरा अनुभव शेयर किया था। यह पोस्ट वायरल होने के बाद कलाकार के खिलाफ और कई महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई।