नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए ( Article and 35 A ) समाप्ति की दूसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने एक घंटे के भीतर सुरक्षाबलों पर दो बार ग्रेनेड से हमले किए। इनमें से ग्रेनेड से पहला हमला महजूर नगर में एसएसबी की 14वीं बटालियन के जवानों और दूसरा हमला आतंकियों ने बेमिना में एसएसबी की चौकी पर किया। ताजा अपडेट मिलने तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।