10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड: बिहार से शिफ्ट हुआ मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर, कड़ी सुरक्षा में पंजाब लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

आरोपित ब्रजेश ठाकुर ने खुद को निर्दोष बताया है साथ ही कहा सीबीआई एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 1 Nov 2018, 10:40 AM IST

Bihar

brijesh thakur file photo

चंडीगढ़। देश को हिला देने वाले मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को पंजाब पहुंचाया गया है। ब्रजेश ठाकुर को बुधवार देर रात भागलपुर की जेल से पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल भेजा गया। कड़ी सुरक्षा के साथ ब्रजेश ठाकुर को पुलिस ट्रेन से पंजाब लेकर पहुंची है। ठाकुर को पुलिसकर्मी हथकड़ी लगाकर आम्रपाली एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी के एस-3 बोगी में सवार होकर लेकर गए। इस दौरान उसके साथ 12 पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इससे पहले ब्रजेश ठाकुर को पंजाब के नाभा जेल भेजे जाने संबंधी कागजात मिलने की जानकारी मिली तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसकी जांच कराई, जिसमें उसकी स्थिति सामान्य मिली। बता दें कि 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी को हाई सिक्योरिटी वाली जेल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपित ब्रजेश ठाकुर काफी प्रभावशाली व्यक्ति है और वह जांच में बाधा पहुंचा रहा है। इसलिए उसे बिहार से बाहर जेल में ट्रांसफर कर देना चाहिए।

पाकिस्तान: आसिया बीबी को बरी किए जाने से मचा बवाल, फैसले के बचाव में आए इमरान खान

सेना के साथ मुठभेड़ में भतीजे की मौत पर बौखलाया आतंकी मसूद अजहर, दी बदले की चेतावनी

खुद को बताया निर्दोष

ब्रजेश ठाकुर ने खुद को बेकसूर बताया है। ठाकुर ने कहा कि मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है। मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। सीबीआई एकतरफा कार्रवाई और गुमराह कर रही है। वे बच्चियां मेरी बेटियां थीं। पिछले तीन महीने से मेरे पूरे परिवार को प्रताड़ित किया गया है। सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। ब्रजेश ठाकुर ने कहा कि दो-दो जज मेरे यहां आते थे। ब्रजेश ठाकुर से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं, तो ब्रजेश ठाकुर ने सिर्फ 'नहीं' में उत्तर दिया। मीडिया से बात करते हुए ब्रजेश ठाकुर को पुलिस कर्मियों ने बीच में ही रोक दिया।