पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबर अली की हत्या से बवाल शुरू हो गया है। पुलिस के मुताबिक, ये घटना रविवार की है। यहां दो समूहों के बीच शनिवार की रात झड़प हो गई थी, इसके बाद रविवार सुबह पूर्व पंचायत प्रधान और टीएमसी नेता शेख बाबर अली पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में टीएमसी नेता की जान चली गई।