26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी कोरोना संक्रमित, बेटी ने भावुक होकर जनता से की अपील

congress candidate corona positive- कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी पारूल टंडन ने की लोगों से भावुक अपील...। कहा- भाजपा प्रत्याशी के कारण हो रहे हैं उपचुनाव...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Manish Gite

•

Updated: 15 Apr 2021, 3:02 PM IST

damoh-ajay-tandon.png

कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पाजिटिव, उनकी बेटी ने दी यह जानकारी।

दमोह। दमोह उपचुनाव ( by election) का घमासान अंतिम दौर में है, इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन कोरोना पाजिटिव (congress candidate corona positive) हो गए हैं। उन्की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। साथ ही भावुक होकर कहा है कि भाजपा के कारण ही यह उपचुनाव हो रहे हैं। इधर, अजय टंडन के संक्रमित होने की खबर से हड़कंप मच गया है। एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ रोड शो में भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ेः Self Lockdown: चुनाव के 'मोह' में सरकार ने नहीं लगाया, लोगों ने खुद ही लगा लिया 'सेल्फ लॉकडाउन'

मध्यप्रदेश की दमोह सीट से उपचुनाव हो रहे हैं। यहां 17 अप्रैल को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इस बीच कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन (ajay tandon) के कोरोना पाजिटिव होने की खबर आई है। बताया गया है कि वे आइसोलेशन में चले गए हैं। उनकी बेटी पारुल टंडन (parul tandon) ने एक वीडियो जारी कर इस बात जानकारी दी है और उपचुनाव में खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पारुल टंडन ने कहा है कि उनके पिता और कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसलिए उन्हें सेल्फ क्वारंटाइन (self quarantine) किया गया है, ताकि अन्य लोग सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ेः यह भी पढ़ें: जान बचाने रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप पहुंची, हेलीकॉप्टर से कई जिलों में हुई सप्लाई

रोड शो में साथ थे कमलनाथ

बुधवार को हुए दमोह में कांग्रेस के रोड शो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल हुए थे। वे कांग्रेस प्रत्याशी अजय टडन के लिए रोड शो करने आए थे। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दमोह पहुंचे, तब रोड शो में टंडन की बेटी भी थीं और पत्रकारवार्ता में भी बेटी ने कमल नाथ का साथ दिया था। पारुल ने भावुक अपील की है कि आप सभी जानते हैं कि यह चुनाव किन परिस्थितियों में कराया जा रहा है। पारूल ने भाजपा प्रत्याशी पर ही आरोप लगाते हुए कहा है कि यह उपचुनाव उन्हीं की वजह से हो रहा है। पारूल ने भावुक होते हुए सच का साथ देने की अपील की है।

यह भी पढ़ेंः MP में लॉकडाउन : दमोह उपचुनाव में न सोशल डिस्टेंसिंग न ही दिख रहा मास्क, 9 दिनों में 235 केस, 7 की मौत