हैरानी की बात ये है कि पिछली जनसुनवाई में पीड़ित पक्ष ने दमोह कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखी थी। जिस पर कलेक्टर ने पटवारी को निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए निर्देश भी दिए थे, लेकिन बावजूद जब पीड़िता रामसखी पटवारी गीतेश दुबे के पास पहुंची, तो पटवारी ने कलेक्टर के निर्देश को दरकिनार करते हुए रिश्वत की मांग की थी।