हालांकि, पुलिस ने चोरी गया लाल सूटकेस चोरों से जब्त कर लिया है। बड़ी चोरी की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी कोतवाली पहुंचे, उन्होंने बताया कि ये शातिर चोर राजगढ़ जिले के कड़िया गांव के रहने वाले हैं। जो विशे, रूप से शादी समारोहों में घुसकर इसी तरह चोरी की वारदातों को अंजाम देनें में माहिर हैं। एक चोर युग सिसोदिया की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो में देवेंद्र और सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, चौथा चोर पुलिस पकड़ से भाग निकला। हालांकि, उसकी पहचान भी रितिक के रूप में कर ली गई है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ में जुटी है।