रेडियो वार्ता की प्रथम प्रसारण का विषय खेती किसानी और ग्रामीण विकास है। दन्तेवाड़ा जिले में उक्त रेडियो वार्ता लोकवाणी से जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों को लाभान्वित करने के लिये पहल किया जा रहा है। इस दिशा में जिला ग्रंथालय दन्तेवाड़ा के सभागार में 11 अगस्त रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी का श्रवण जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चे करेंगे।