
Konta Samuhik Hatyakand: कोंटा के इतकल गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में सुकमा पुलिस ने गुरुवार को दो तांत्रिक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब उक्त मामले में 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन तांत्रिकों के कहने पर इतकल गांव में खूनी खेल खेला गया, उन्हें में भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
कोंटा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने जानकारी देते हुए बताया कि जादू टोने के शक में 5 लोगों की हत्याकांड की विवेचना में चश्मदीद गवाह स्वतंत्र साक्षी एवं आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में शामिल अन्य 2 महिला सहित 7 आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
जिसमें आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीतारामा राजू जिले के पल्लूरू कुनावरम निवासी कीकरा रमेश, ओडिशा राज्य के कोंडापल्ली निवासी सुन्नम रामा को गिरफ्तार किया गया है। Konta Samuhik Hatyakand उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा जादू टोना का काम करने का आरोप है। वहीं कोंटा के इतकल गांव से सलवम किट्टा, कारम सुब्बा, सलवम शांकरू, पोड़ियम रोजा और नुप्पो रामे को भी आरोपी बनाया गया है।
इतकल गांव में 15 सितंबर को जादू टोना के शक में हुए सामूहिक हत्याकांड की जांच करने गुरुवार को कांग्रेसियों का दल कोंटा पहुंचा। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में जांच दल दोपहर करीब 12 बजे इतकल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार वा चश्मदीद से मुलाकात किए। इस दौरान चश्मदीद महिला ने पूरे घटना की बारीकी से जानकारी दी। (Konta Samuhik Hatyakand) इसके बाद कांग्रेसियों का जांच दल रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गया। इस दौरान रेकचंद जैन, दुर्गेश राय, लखेश्वरी बघेल व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Konta Samuhik Hatyakand: बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि भाजपा को विष्णुदेव सरकार ने अंधविश्वास बढ़ा है। जादू टोना के शक में लगातार प्रदेश में घटनाएं घट रही हैं। मामले प्रकाश ने आने के बाद भी सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभाग द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम नहीं कराए जा रहे हैं।
Updated on:
20 Sept 2024 03:47 pm
Published on:
20 Sept 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
