10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने बिहार में खेला यह राजनीतिक दांव

अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दरभंगा

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 18 Sep 2018, 3:43 PM IST

 मदन मोहन झा

मदन मोहन झा

(पटना): आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने बिहार में पार्टी के ढांचे में फेरबदल करके राजनीतिक दांव खेला है। पार्टी ने विधानपरिषद सदस्य डॉ मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इसी के साथ अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है।


अध्यक्ष पद को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर लगा विराम

कांग्रेस हाईकमान ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विधान परिषद सदस्य डॉ मदन मोहन झा को मनोनीत किया है। इनके नाम पर कहीं कोई पहले से चर्चा नहीं थी। सारे कयासों पर विराम लगाते हुए पार्टी हाईकमान ने एक सवर्ण ब्राम्हण नेता की नियुक्ति इस पद पर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की है।


इन पदों पर भी हुई नियुक्ति

इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश कांग्रेस के चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया है। ये हैं कौकब कादरी,डॉ अशोक कुमार,समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज। अशोक चौधरी के हटाए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली था। कौकब कादरी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये थे ।


पूर्व में इन जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है झा

मदन मोहन झा एक लंबा राजनीतिक सफर तय करके यहां तक पहुंचे है । राजनीतिक परिवार से आने वाले मदन मोहन झा अभी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं । वह सूबे की महागठबंधन सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं । दिवंगत कांग्रेसी नेता नागेंद्र झा के पुत्र मदन मोहन झा 1985से 1995तक बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं ।

यह भी पढे: संघ को महिला विरोधी बताने वालों को मोहन भागवत का करारा जवाब, महिलाओं का है समानांतर संगठन