8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत पर बनी झोपड़ी में युवती से बलात्कार, UP से मेहंदीपुर बालाजी आई थी दर्शन करने

मेहंदीपुर बालाजी थाने में श्रद्धालु युवती से बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। युवती परिजनों के संग यूपी से दर्शनों को आई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 26 Jan 2023, 5:25 PM IST

Rape case on the accused

होटलकर्मी 10 साल तक करता रहा बलात्कार

मेहंदीपुर बालाजी थाने में मानसिक विक्षिप्त श्रद्धालु युवती से बलात्कार का मामला बुधवार को दर्ज हुआ है। युवती परिजनों के संग यूपी से दर्शनों को आई थी। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । थानाप्रभारी अजित बड़सरा ने बताया कि ग्रामीणों ने देर रात सूचना दी कि एक अपराधी किस्म का युवक विक्षिप्त युवती को लेकर घूम रहा है।

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को युवती के साथ पकड़ा:
इस पर पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने आरोपी युवक को युवती के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने आरोपी की ओर से बलात्कार किए जाने की बात स्वीकारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी हरकेश ने एनएच 21हाइवे के समीप खेत पर बनी एक झोपड़ी में बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पीसी रिमांड पर भेजा है।

यह भी पढ़ें : साले ने जीजा पर हमला किया, झगड़े के बाद दोनों की मौत

22 जनवरी को आई थी पीड़िता:
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता 22 जनवरी को उत्तरप्रदेश से परिजनों के साथ मेहंदीपुर बालाजी आई थी। युवती मानसिक विक्षिप्त होने के कारण धर्मशाला के रास्ते से भटककर बालाजी मोड़ पहुंच गई। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : दोस्त के साथ बैठ शराब पी, बाद में लाठी से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, शव को लगाना चाहते थे ठिकाने