राजस्थान के दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने पत्नी की दांतों से नाक काट कर अलग करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि 20 अप्रेल 2022 को सिकंदर पुत्र रामसिंह भोपा निवासी नारौली पथैना भुसावर भरतपुर ने अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट कर दांतों से उसकी नाक को काटकर अलग कर दिया था। जिसे लेकर पीड़िता के चाचा ने मामला दर्ज कराया था।