NHA New Order : जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर सफर महंगा हुआ। नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मंजूरी के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 टोल की दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें मध्य रात्रि 12 बजे से लागू हो गई है। अब कॉमर्शियल वाहनों को जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे से गुजरने पर 5 रुपए से 15 रुपए तक नई टोल फीस अदा करनी होगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने कार-जीप समेत अन्य हल्के वाहनों पर टोल नहीं बढ़ाया है। स्थानीय निजी वाहनों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क का 75 प्रतिशत और स्थानीय कॉमर्शियल वाहनों के लिए 50 प्रतिशत टोल देंगे।
स्थानीय वाहनों को मिली छूट
टोल प्लाजा के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों के वाहनों को टोल फीस से छूट मिलेगी। हल्के वाहनों जैसे कार-जीप को सिकंदरा व राजाधोक टोल प्लाजा पर सिर्फ 20-20 रुपए ही देने होंगे। वहीं कॉमर्शियल वाहनों को 50 फीसद की छूट मिलेगी।