6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिया बनी बाधा तो ओपन सुरंग खोदकर निकाला गया विशाल मशीन से लदा ट्रेलर

राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर तीन मालवाहक वाहन ओवरब्रिज की ऊंचाई से अधिक होने के कारण फंस गए। ऐसे में रास्ते की खुदाई कर वाहनों को निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Sep 03, 2022

National highway 21

राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर तीन मालवाहक वाहन ओवरब्रिज की ऊंचाई से अधिक होने के कारण फंस गए। ऐसे में रास्ते की खुदाई कर वाहनों को निकाला गया। जानकारी के अनुसार सीमेंट फैक्ट्री में काम आने वाली मशीन को मथुरा से नवलगढ़ ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें : नेशनल हाईवे पर सफर करना आज रात से होगा महंगा, रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे नए रेट

खुदाई कर 23 फीट ऊंची विशाल मशीन को निकाला गया:
तीन ट्रेलर में विशाल मशीन को रवाना किया, लेकिन दौसा के भांडारेज के समीप वाहन को रुकना पड़ा। करीब तीन दिन ट्रेलर खड़ा रहा। एनएचएआई से स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार रात हाइवे की कच्ची जगह की करीब चार-पांच फीट की खुदाई की और उसके बाद शुक्रवार सुबह इस 23 फीट ऊंची विशाल मशीन को निकाला गया।

यह भी पढ़ें : पीचूपाड़ा विद्यालय के तालाबंदी कर छात्रों ने हाइवे पर लगाया जाम

दिल्ली-मुबई एक्सप्रेस-वे की इस पुलिया की ऊंचाई है करीब 18 फीट:
काफी मशक्कत के बाद ये ट्रेलर पुलिया पार करने में कामयाब हो सके। गौरतलब है कि नेशनल हाइवे 21 के ऊपर बनी दिल्ली-मुबई एक्सप्रेस-वे की इस पुलिया की ऊंचाई करीब 18 फीट है, लेकिन ट्रेलर पर ले जाई जा रही मशीन की ऊंचाई अधिक होने के कारण ओपन सुरंग खोदकर ट्रेलर निकाले गए।