गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवी धरम रेड्डी के नेतृत्व में पहुंची केंद्रीय टीम ने आज बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। टीम ने बाढ़ हुए नुकसान का आकलन करने के साथ ही भविष्य में बाढ़ से बचाव की योजनाएं बनाने की संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी के अलावा एसडीएम रुद्रपुर, सलेमपुर व सदर भी टीम के साथ मौजूद रहे।