जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत लार के शास्त्री नगर कोईरी टोला में घनश्याम गुप्ता की मकान है। वे नगर के दुर्गा मंदिर के समीप किराना की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बेटों में बड़े बेटे अखिलेश की नगर में ही आभूषण की दुकान है। दूसरे नंबर का बेटा राकेश घनश्याम के साथ किराने की दुकान पर रहता है जबकि सबसे छोटा बेटा अजय और उसकी पत्नी पार्वती शिक्षक हैं। बुधवार की सुबह सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए। घर में घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी(60) अकेली थीं। उसी दौरान घर में घुसे बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उनकी हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।