उल्लेखनी है कि केन्द्र सरकार की ओर से भारत माला परियोजना के तहत रायपुर और विशाखापटनम के बीच 464 किमी लंबी सिक्स-लेन सड़क बनाई जा रही है। रायपुर से विशाखापटनम रोड की छत्तीसगढ़ में लंबाई मात्र 124 किमी होगी। इसके लिए निर्माण कार्य बड़ी तेज गति से चल रही है। जिले में नगरी वनांचल के ग्राम बेधवापथरा, खैरभर्री, सारंगपुरी, करैहा से होकर यह सड़क बनाया जा रहा हैं। निर्माणाधीन सड़क कार्य के लिए बड़ी मात्रा में फ्लाईऐश, राखड़ मंगाया (Dhamtari news) गया है, जिससे सड़क का बेस बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है, लेकिन झमाझम बारिश के चलते यह राखड़ पानी के तेज बहाव के साथ किसानों के खेत में बह गया है, जिससे खेतों में लगी धान की फसल पूरी तरह से उसमें दब गया।