कोतवाली पुलिस के अनुसार बस्तर रोड में सुंदरगंज मेनोनाइट चर्च के सामने पूजा शूज एवं जनरल स्टोर हैं, जहां पर दुकान संचालक श्यामलाल जगमलानी एवं उसके पुत्र सन्नी जगमलानी बैठा हुआ था। इस बीच टिकरापारा में रहने वाले दो युवक सोनू कोसरिया, भोजराज ठाकुर (Dhamtari hindi news) पहुंचा और स्कूल बैग दिखाने की बात कही। दुकानदार उसे बैग दिखाकर रेट भी बताया। बैग का रेट सुनकर दोनों युवक तैश में आ गया और महंगे दर पर बैग बेचने की बात कहकर बहस करने लगे।