पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन दोनों राइस मिल से मुंशी के निकलने का इंतजार कर रहे थे। अमेटी के पास पहुंचते ही अंधेरे में घटना को अंजाम दिया। लूट की राशि 5.13 लाख रूपए आपस में बांट लिए। 2.50 लाख मयंक सोनी और 2.63 लाख रूपए अंकित पंसारी ने रखे। लूट की राशि खर्च भी कर लिए। इस कार्रवाई में अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे, सहायक उपनिरीक्षक उत्तम निषाद, दिनेश तुरकाने, कुलदीप राजपूत, साजिद खान, जितेन्द्र नेताम, खेमू हिरवानी, दीपक साहू आदि का सहयोग रहा।