CG Water Supply: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के सुंदरगंज वार्ड में महीनेभर से पानी की समस्या है। इस वार्ड के पार्षद पुनर्वास तथा नियोजन विभाग के प्रभारी नरेन्द्र रोहरा हैं। लगातार दूसरी बार वे यहां पार्षद निर्वाचित हुए हैं। इनके वार्ड में भी पानी, सफाई का बुरा हाल है। वार्डवासी सुबह-शाम पेयजल के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या तेलीपारा में है। यहां के लोग कई बार वार्ड पार्षद से शिकायत कर चुके, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हुई।