20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhamtari Road Accident: बड़ा हादसा! मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक लोग घायल, मची चीख पुकार

Road Accident: धमतरी में मंगलवार को मजदूरों को ले जा रहा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Dhamtari Road Acident

Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में पिकअप वाहन पलटने से 20 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर खेत में निंदाई कार्य करने के लिए जा रहे थे, सामने से आ रहे पिकअप ने मजदूरों से भरे पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के मुताबिक खेती के काम से ग्राम कोर्रा से जरवाय क्षेत्र जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप को बेलहारी चौक में एक दूसरे पिकअप में ठोकर मार दी। इसमें पिकअप सवार लगभग 20 महिला पुरुष मजदूर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया।

30 लोग थे सवार

घायलों ने बताया कि ग्राम कोर्रा से लगभग 30 लोग ग्राम जरवाय थाना रनचिरई खेती के काम से जा रहे थे, तभी बेलहारी चौक में बाएं तरफ से आकर दूसरे पिकअप में ठोकर मार दी, जिसमें लगभग 20 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन से धमतरी जिला अस्पताल लाया (Dhamtari Road Accident) गया। जहां पर इलाज जारी है। घायलों में रघुनाथ सिंह (52), चंद्रिका साहू (31), रैनी साहू (36), कलाबाई (32), सातो यादव (50), उषा साहू (41), महेश साहू (45), मीना यादव (41), सोमती बाई (35), पूजा साहू (32), संतोष (32) सहित अन्य शामिल हैं। सोमती बाई को ज्यादा चोट आई है जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बांकी की स्थिति ठीक है।

यह भी पढ़े: Bilaspur Road Accident: यात्री बस और ट्रेलर की आपस में हुई जबरदस्त भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, 18 घायल

Dhamtari Road Accident: आसपास के लोगों ने दबे हुए मजदूरों को निकाला

आसपास के लोगों ने दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला और धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि ग्राम बेल्हारी चौक के पास सामने से आ रही पिकअप ने ठोकर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि सभी घायलों का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर है।