
जन्मदिन मनाकर कार से लौट रहे पांच दोस्तों को वाहन ने मारी ठोकर, 1 की मौत 2 गंभीर
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जन्मदिन मनाकर लौट रहे पांच दोस्त सड़क हादसे के शिकार हो गए।इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि महावीर नैचरोपैथी मेडिकल कालेज भिलाई के छात्र यश सिन्हा अपना जन्मदिन मनाने के लिए दोस्त शुभम शुक्ला, श्रीकांत वर्मा के साथ गुंडरदेही पहुंचा।
यहां उसने चारामा निवासी अपने तीन दोस्त धर्मेन्द्र, महेन्द्र और कमलेश को फोन कर कार लेकर बुलाया। यहां मौज मस्ती करने के बाद देर शाम कार में सवार होकर शुभम शुक्ला, यश सिन्हा, कमलेश, धर्मेन्द्र और महेन्द्र धमतरी से चारामा होते हुए भिलाई जाने के लिए निकले थे। श्रीकांत और आकाश भी उनके पीछे-पीछे बाइक में सवार होकर जा रहे थे।
इसी दौरान चारामा के नजदीक राजाराव पठार के पास एक अज्ञात वाहन ने कार के दाहिनी दरवाजा को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इस घटना में शुभम शुक्ला और कमलेश के सिर और दाहिनी हाथ मेंं गंभीर चोटें आई है।
राहगीरों की मदद से उन्हें डीसीएच में भर्ती कराया गया, जहां अत्याधिक मात्रा में रक्तास्त्राव होने के चलते शुभम शुक्ला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश साहू की नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया है।
जिला अस्पताल मेंं पोस्टमार्टम के बाद शुभम का शव उनके परिजनों को सौंपा गया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म कर पतासाजी में जुट गए हैं।
Published on:
20 Jul 2018 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
