Open School Exam Update: 10वीं और 12वीं में अनुतीर्ण छात्र-छात्राओं को अवसर प्रदान करने के लिए अब शासन द्वारा साल में तीन बार अवसर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पहली परीक्षा अप्रैल, द्वितीय परीक्षा अगस्त माह में संपन्न हो चुकी है। तृतीय अवसर परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा अब छात्र-छात्राओं से आवेदन मंगाया जा रहा है।