7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल हाईवे पर बेटे की ऐसी हालत देख पिता को नहीं हुआ यकीन, कहा- हैं किसी की साजिश

सड़क दुर्घटना में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Sep 11, 2018

crime news

नेशनल हाईवे पर बेटे की ऐसी हालत देख पिता को नहीं हुआ यकीन, कहा- हैं किसी की साजिश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क दुर्घटना में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस अभी पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक हरेश खटवानी (34) पिता चौथमल खटवानी की सडक़ दुर्घटना में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस के अनुसार गुरूर थानांतर्गत ग्राम बालोद गहन के पास नेशनल हाइवे किनारे स्थानीय जालमपुर निवासी युवक हरेश खटवानी की लाश खून से लथपथ मिली। बताया गया है कि वह अपनी बाइक से बालोद गहन की ओर गया था। वापस लौटते समय पेट्रोल पम्प के पास यह हादसा हुआ। कुछ स्थानीय युवकों ने उसे देख लिया। तत्काल परिजनों को खबर की गई।

READ MORE: बैल से बचने गाड़ी की धीमी फिर भी युवक के सीने के आर-पार हो गया सींग, हुई दर्दनाक मौत

READ MORE: नेशनल हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद घायलों और लाश को छोड़ मछलियां लूटने लगे लोग

एम्बुलेंस के जरिए युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत्त घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हरेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

READ MORE: जन्मदिन मनाकर कार से लौट रहे पांच दोस्तों को वाहन ने मारी ठोकर, 1 की मौत 2 गंभीर

बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार लाश जिस स्थिति में मिली है, उससे हत्या का संदेह होता है। उन्होंने बताया कि वह कभी भी अकेला बाहर घूमने नहीं जाता था। पुलिस विडियो फूटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके, कि अंतिम समय उसके साथ कौन था।

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग