30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबों के हक पर डाका डाल रहे थे ये बदमाश, कई वेयरहाउसों से किया लाखों का अनाज चोरी

- वेयरहाउसों से चोरी गए अनाज पर बड़ा खुलासा- पुलिस ने 10 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार- जिले के वेयरहाउसों से चुरा चुके थे लाखों का अनाज- पूछताछ के बाद और खुलासे कर सकती है पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Jan 2023, 4:43 PM IST

News

गरीबों के हक पर डाका डाल रहे थे ये बदमाश, कई वेयरहाउसों से किया लाखों का अनाज चोरी

मध्य प्रदेश के धार जिले में बीते कई महीनों से कई वेयरहाउसेज में हो रही अनाज चोरी के मामलों में जिले की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, जिले के अंतर्गत आने वाले कई वेयरहाउसों से अज्ञात बदमाश लाखों रुपए का अनाज चुरा रहे थे। लगातार सामने आ रही सिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस ने घेराबंदी कर लाखों रुपए का अनाज चुराने वाले 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन शातिर बदमाशों को दबोचने में पुलिस ने साइबर क्राइम टीम की भी मदद ली है। बताया जा रहा है कि, इन वारदातों को अंजाम देने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ साथ 2 चार पहिया वाहन तूफान और पिकअप जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें- श्मशान घाट से अस्थियां चोरी, अजीबो गरीब है ये मामला


इन वेयरहाउसों ने की थी चोरी

आरोपियों के गिरोह ने नौगांव थाना इलाके में दो वारदातें, तिरला थाना इलाके में एक वारदात, अमझेरा थाना इलाके में एक वारदात, राजगढ़ थाना इलाके में एक वारदात और सादलपुर थाना इलाके में एक वारदात को अंजाम दिया हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने संबंधित वेयरहाउसेज में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।


पुलिस ने जब्त किया लाखों का अनाज

मुख्य रुप से नौगांव थाने के अंतर्गत आने वाले सांघी वेयरहाउस से चोरी गए सोयाबीन के 88 कट्टे, जिनकी कीमत 2 लाख 37 हजार 600 रुपए पुलिस ने जब्त किए हैं। साथ ही, तिरला, अमझेरा और राजगढ़ थाना इलाके में हुई चोरी के माल की बरामदी को लेकर कार्रवाई होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सनसनी : सराफा दुकान में लूट करने घुसे बदमाश, व्यापारी को मारी 3 गोलियां


इस तरह पकड़ाया गिरोह

मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि, गिरोह के पकड़ाए आरोपी फोरलेन रोड पर सुनसान इलाकों में स्थित वेयरहाउस को निशाना बनाते थे, जिनको लेकर पुलिस सतर्कता से तलाश में जुटी थी, लेकिन क्राइम ब्रांच को मिली मुखबिर से सूचना के आधार पर राजगढ़ इलाके के चोबारा गांव का रहने वाला मुन्ना पिता भदु भील कई संदिग्ध लोगों से मिलकर बड़ी - बड़ी पार्टियां आयोजित कर रहा था। युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने निगरानी करते हुए उसे दबोच लिया। वहीं, पूछताछ में आरोपी ने वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया। साथ ही, वारदातों में सहभागिता रखने वाले अन्य सदस्यों के बारे में भी खुलासा कर दिया। फिलहाल, पुलिस आगे की कारर्वाई में जुट गई है।