ग्रामीणों ने बताया कि, आशु का भाई शुभम भी डेंगू से पीड़ित हैं, जिसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में जारी है। इसके अलावा खैरोद के गोकुल प्रजापत भी पॉजिटिव होकर इंदौर में भर्ती हैं। वहीं, प्रमिता पति पप्पू लोहार, अरविंद पिता कैलाश सहित अन्य ग्रामीण भी डेंगू से पीड़ित हैं, जिनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। डेंगू ने खेरोद गांव के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस कारण रोकथाम के सारे उपाय नाकाफी नजर आ रहे है।