
चाणक्य नीति में न केवल आर्थिक, कूटनीतिक बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी मिलता है। महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने सामान्य जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उनकी बताई गई बातें आम जीवन में भी बेहद काम की साबित होती हैं। यदि हम यहां दांपत्य जीवन की बात करें, तो चाणक्य नीति के मुताबिक कुछ सूत्रों का पालन किया जाए तो घर स्वर्ग बन जाता है। इसीलिए वैवाहिक जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए चाणक्य नीति की कुछ बातों को जरूर अपनाना चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक एक महिला या पत्नी ही दांपत्य जीवन को सफल और खुशहाल बना सकती है। इसलिए चाणक्य नीति में ऐसे पुरुषों को सौभाग्यशाली बताया गया है, जिनकी पत्नी में ये विशेष गुण होते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है चाणक्य नीति के मुताबिक दांपत्य जीवन महिलाओं के वे गुण जिनके कारण दांपत्य जीवन सफल और खुशहाल हो सकता है...
शांत स्वभाव और साफ मन
चाणक्य नीति के मुताबिक जिसकी पुरुष की पत्नी शांत स्वभाव और साफ मन वाली हो वह सौभाग्यशाली पति होता है। ऐसी पत्नी हमेशा पूरे परिवार के बारे में सोचती है, ऐसी पत्नी का साथ पति की किस्मत चमका देने वाला होता है। ऐसी पत्नी से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही शांत स्वभाव वाली पत्नी का साथ हो तो हर मुश्किल का समय आसानी से गुजर जाता है। इसके विपरीत चीखने-चिल्लाने और हर समय झगड़ा करने वाली पत्नी अच्छे से अच्छे घर का वातावरण बिगाड़ देती है।
शिक्षित और संस्कारी पत्नी
चाणक्य नीति के मुताबिक किसी भी महिला का शिक्षित और संस्कारी होना बेहद जरूरी है। तभी भावी पीढिय़ां भी शिक्षित और संस्कारी बनती हैं। ऐसी महिला, परिवार का सम्मान बढ़ाने वाली होती हैं। घर में आने वाले मेहमानों का आदर-सत्कार करती हैं। ऐसी पत्नी का साथ पाकर पति का भाग्य जागता है। उसे तरक्की और मान-सम्मान दिलाता है।
संतुष्ट महिला
चाणक्य नीति के मुताबिक लोभी महिलाएं परिवार के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने में भी संकोच नहीं करती हैं। ऐसी पत्नी घर में झगड़े का माहौल बनाती हैं। इसके विपरीत संतुष्ट महिला हमेशा कम चीजों में भी खुश रहने वाली होती हैं। वे अपनी समझदारी के दम पर मुश्किल समय में भी परिवार परिवार को स्नेह बांटती हैं और एक सूत्र में बांधे रखती हैं।
सहनशील पत्नी
चाणक्य नीति के मुताबिक ऐसी पत्नी जिसमें धैर्य हो, सहनशीलता हो, वह पूरे परिवार के लिए बेशक एक कीमती तोहफे की तरह होती है। ऐसी महिला मुश्किल समय में भी धैर्य से काम लेती है और पूरे परिवार को हमेशा जोड़कर, साथ लेकर चलती है।
Updated on:
06 Feb 2023 03:33 pm
Published on:
06 Feb 2023 03:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
