सभी देवी देवताओं में सबसे प्रमुख देवता भगवान शिव शंकर ही माने जाते हैं, जो सदैव सबका कल्याण करते हैं। सावन मास में पूजा आराधना, मंत्र जप से भगवान शिव अपने भक्तों पर आने वाले सभी कष्टों का हरण कर लेते हैं। जब-जब देवताओं, ऋषि-मुनियों या फिर ब्रह्मांड में कहीं भी जीवन पर संकट आया है तमाम कष्टों के विष को भगवान शिव ने धारण किया है।