दरअसल, धौलपुर पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल रामनरेश जाटव ने अपने ही गांव के एक युवक से मसाज के लिए लड़की की डिमांड की। आरोप है कि इसके लिए उसने ग्रामीण को एक हजार रुपए भी देने का लालच दिया। बताया जा रहा है कि उसने यहां तक कहा कि अधिकारियों को लड़की सप्लाई करनी है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। जिसमें कॉन्स्टेबल ने हाथ जोड़कर माफी मांगी।