Dholpur Crime : धौलपुर शहर में सैंपऊ रोड पर सोमवार रात बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से सोने-चांदी आभूषण भरा बैग छीन कर भाग गए। अचानक हुई घटना से शादी समारोह में हड़कम्प मच गया। सूचना पर कोतवाली और निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। बैग में करीब 2.50 लाख रुपए के जेवरात होना बताया जा रहा है।