
Spa Centre की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़(photo-patrika)
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेहरु नगर पूर्व में संचालित द ग्रीन डे स्पा सेंटर में थाना सुपेला पुलिस ने छापेमारी की। जहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस की तलाशी में अश्लील सामग्री, मोबाइल और अन्य सामान मिले। पुलिस ने स्पा संचालिका, टेली कॉलर युवती और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। फरार पुरुष संचालक की खोजबीन की जारही है।
एएसपी पद्मश्री तंबर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस टीम ने नेहरू नगर चौक, कोटक महिंद्रा बैंक के पास स्थित स्पा सेंटर में दबिश दी। स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी, ग्राहक अरविंद यादव, आदित्य सिंह, टेली कॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे टेली कॉलर के जरिए ग्राहकों को कॉल कर प्रलोभन देकर स्पा सेंटर बुलाते थे। इसके लिए अलग-अलग 4 मोबाइल फोन का उपयोग किया जाता था।
पुलिस ने इस स्पा सेंटर का गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन नगर पालिका को भेजा है। पूर्व में भी छापेमारी में स्पा सेंटर का लाइसेंस निरस्त करने पत्र भेजा गया था। नगर निगम ने चार स्पा सेंटर का लाइसेंस को निरस्त किया है।
एएसपी ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, एक लेनोवा टैबलेट, आधार कार्ड, 8 डायरी, 4 रजिस्टर, टाइप की हुई कई मोबाइल नंबरों का डाटा, 600 रुपए नकद और 4 आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की हैं। ये सारी वस्तुएं मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त की गईं।
मौके से कई लड़कियों को मोबाइल नंबर भी मिले है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मुख्या आरोपी स्पा सेंटर का मालिक नेहरु नगर निवासी अक्षत सचदेव फरार है।
Updated on:
27 Jul 2025, 11:23 AM IST
Published on:
27 Jul 2025, 11:21 AM IST
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.