7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के साथ शूटिंग के लिए डिस्कवरी से जिम कॉर्बेट पार्क ने कमाए इतने रुपए

पार्क की एंट्री फीस से लेकर एकॉम्डेशन तक के वसूले चार्ज कालागढ़, ढिकाला, सांभर रोड, गेथिया इलाकों में हुई शूटिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Aug 2019, 1:24 PM IST

Man Vs Wild

नई दिल्ली।डिस्कवरी चैनल पर आने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड प्रोग्राम को हर कोई जानता है। अगर कोई नहीं जानता होगा तो उन लोगों को सोमवार को पता लग गया होगा जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैन वर्सेज वाइल्ड के होस्ट के साथ नजर आए। यह कोई विदेशी जंगल नहीं था। यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क था। जिसे अब दुनियाभर में पहचान मिल चुकी है। क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी और डिस्कवरी के साथ मिलकर हुए इस प्रोग्राम में जिम कॉर्बेट की कितनी कमाई हुई है। आइए आपको भी बताते हैं...

यह भी पढ़ेंः-बैंकों की हालत खराब, फिर भी प्रमुखों को मिल रही मोटी सैलरी, आदित्य पुरी ने हर माह लिया 89 लाख रुपये

इतनी है एंट्री फीस
अगर बात जिम कॉर्बेट में एंट्री फीस की बात करें तो भारतीयों के लिए लिए एक जीप के साथ 6 लोगों के लिए 4800 रुपए रखे गए हैं। वहीं विदेशियों के लिए यह फीस 11 हजार रुपए है। वहीं यहां पर रुकने के लिए कई तरह के होटल भी है। दो लोगों के लिए यहां पर रुकने की कीमत एक दिन की 4 हजार रुपए से लेकर 13 हजार रुपए है। वैसे यह सभी प्राइस आम पर्यटकों के लिए है। यहां पुराना गेस्ट हाउस भी है। जहां कुछ समय के लिए पीएम मोदी भी रुके थे, क्योंकि उस समय काफी बारिश हो रही थी।

यह भी पढ़ेंः- मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने हर 2 सकेंडे में बेचा 1 फोन और 24 सेकेंड में 1 टीवी

मैन वर्सेज वाइल्ड से कमाए इतने
आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डिस्कवरी चैनल पर आने वाले मैन वर्सेज वाइल्ड प्रोग्राम की शूटिंग के लिए जिम कॉर्बेट को कितना फायदा हुआ। जानकारी के अनुसार इस पूरी शूटिंग के लिए जिम कॉर्बेट की ओर से 1.26 लाख रुपए वसूले गए हैं। जानकारों की मानें तो मैन वर्सेज वाइल्ड की पूरी शूटिंग पार्क के कालागढ़, ढिकाला, सांभर रोड, गेथिया और खिन्नौली इलाकों में हुई थी।

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी! 1-2 नहीं बल्कि 11 बैंकों ने घटाया ब्याज दर, जानिए क्या है नया रेट

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्कएंट्री फीस और रहने व्यवस्था के लिए वसूले रुपए
जिम कॉर्बेट पार्क के डायरेक्टर के अनुसार शूटिंग की परमीशन कुछ महीने पहले दे दी गई थी। जिसके बाद टीम आई तो शूटिंग के लिए एंट्री फीस वसूली गई। वहीं पूरे क्रू के ठहरने की व्यवस्था भी पार्क द्वारा की गई थी। जिसका चार्ज भी वसूला गया है। उनके अनुसार एक अच्छा अनुभव रहा। उन्हें उम्मीद है कि डिस्कवरी और उनके पूरे क्रू को भी यहां पर आने का अच्छा अनुभव रहा होगा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.