इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा नुकसान
एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च के सीईओ शंकर चक्रवर्ती ने कहा, हमने वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी अनुमानों का आकलन करने के लिए कई तरीके अपनाए हैं। हमारा मानना है कि जिस तरह कोविड-19 से पहले पांच फीसदी के विकास का अनुमान लगाया गया था, उससे तुलना करें तो इस बात में जोखिम है कि यह आकंड़ा पांच से छह फीसदी तक पहुंचे। इस तरह के लॉकडाउन के माहौल में सबसे गंभीर रूप से ट्रांसपोर्ट, होटल, रेस्त्रां और रियल एस्टेट सेक्टर प्रभावित हैं। एजेंसी के अनुसार इन क्षेत्रों में लगभग 50 फीसदी ग्रोस वैल्यू एडेड की हानि होगी। वहीं वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में ओवरऑल ग्रोस वैल्यू एडेड हानि लगभग 22 फीसदी होगी।